मुरादाबाद। मसीही समाज की ओर से पाम संडे के अवसर पर बाइबल का पाठ, प्रवचन का आयोजन किया गया। ईसाई धर्म के अनुयाइयों ने प्रभु यीशु के आगमन की खुशी में गीत गाए। लोग खजूर की डालियों को लेकर चर्च आए। चर्च से मिलने वाले खजूर के पत्ते यीशु की तस्वीर के सामने रखे गए। इस दौरान पास्टर रेव बृजेश मांसल, पास्टर रेव अनिल सी लाल, पास्टर रेव रोहित मैसी, पास्टर रेव अर्नेस्ट मार्क, जॉर्ज बेंगीमान उर्फ जौनी, अभिषेक विल्सन,आकाश रोबर्ट, नीरज सिंह,अंतिम सिंह, आदित्य सिंह, सुमित विल्सन, आदि मौजूद रहे। ब्यूरो