मुरादाबाद। जियो और जीने दो का संदेश देने वाले जैन धर्म के शासन नायक, जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर महावीर स्वामी जी की जयंती मंगलवार को मनाई जाएगी।
तीर्थंकर भगवान के जन्मोत्सव से पहले समस्त जैन समाज में हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है। भगवान महावीर जयंती महोत्सव समिति के संरक्षक सर्वोदय जैन परिवार द्वारा राम गंगा विहार स्थित श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर में प्रातः काल चंदनपुर महावीर नामक भव्य विधान का आयोजन किया। रात में भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। हस्तिनापुर से पधारे भजन सम्राट रामकुमार परदेसी ने अपने भजनों से सभी को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। छोटे बच्चों द्वारा भगवान महावीर के जीवन पर आधारित नाटिका का मंचन किया गया।कार्यक्रम करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, श्वेताम्बर जैन समाज के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, रामगंगा विहार जैन समाज के अध्यक्ष संदीप जैन, मंत्री नीरज जैन, महावीर जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष अनुज जैन, संयोजक नितिन जैन ने सभी का धन्यवाद किया। समिति के उपाध्यक्ष मनीष जैन, प्रफुल्ल जैन, दिगंबर जैन महिला समाज की अध्यक्ष नीलम जैन, मंत्री शिखा जैन, श्वेताम्बर जैन समाज की अध्यक्ष जय रानी जैन, रामगंगा विहार जैन समाज की अध्यक्ष उषा जैन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो