फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भूपेंद्र चाैधरी के मंत्री बनने से जिले के उद्यमियों की उम्मीदों को लगे पंख

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चाैधरी को एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) विभाग मिला है। इससे जिले के उद्यमियों की उम्मीदों को पंख लगे हैं। संकट के दाैर से गुजर रहे हस्तशिल्प उद्योग को मदद की उम्मीद जागी है। इससे पहले वह दो बार पंचायतीराज मंत्री बनाए गए थे।
विज्ञापन

10 मई को योगी मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था। आठ नए मंत्री बनाए थे। इसमें मुरादाबाद निवासी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चाैधरी भी शामिल थे। उन्हें कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई थी। इसके बाद भूपेंद्र चाैधरी को लोक निर्माण विभाग दिए जाने की चर्चा शुरू हो गई थी। मंत्रिमंडल विस्तार के करीब एक हफ्ते बाद रविवार को सभी आठों मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया।

भूपेंद्र चाैधरी को एमएसएमई विभाग का मंत्री बनाया गया है। उन्हें एमएसएमई विभाग की जिम्मेदारी मिलने से जिले के उद्यमियों ने खुशी जताई है। अमेरिका-इस्राइल और ईरान युद्ध से उपजे हालात के बीच मुरादाबाद का हस्तशिल्प उद्योग संकट के दाैर से गुजर रहा है। ऐसे में भूपेंद्र चाैधरी के एमएसएमई मंत्री बनने से उद्यमियों की उम्मीदों को पंखे लगे हैं। उन्हें उम्मीद है कि अब अपनी भूपेंद्र चाैधरी के जरिये दिल्ली और लखनऊ तक आसानी से पहुंचा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें