फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किसान दिवस से अधिकारी गायब, भाकियू ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो 

मुरादाबाद। किसानों की समस्या के निराकरण के लिए बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। तय समय पर किसान मौके पर पहुंचे लेकिन विभिन्न विभागों के अधिकारी किसान दिवस में नहीं आए। इससे नाराज भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने किसान दिवस का बहिष्कार कर दिया। 
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में ही उन्होंने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिला अधिकारी अनुज सिंह ने किसानों को मनाने की कोशिश की। जबकि किसान अपनी जिद पर अड़े रहे। इस पर जिलाधिकारी ने अगले सप्ताह बुधवार को किसान दिवस का आयोजन करने का आश्वासन दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी किसानों की समस्या सुनकर निराकरण कराया जाएगा। इसके बाद किसानों ने ह्राम भटावली में बन रहे बाईपास पर कट न होने के मुद्दे पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, जोकि रात कर जारी रहा। मौके पर किसानों की भीड़ जुट गई और धरना प्रदर्शन में मौजूद कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ गई। इस मौके पर भाकियू के जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी, महासचिव दीपक चौधरी, पश्चिम उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, जिला प्रवक्ता जयवीर सिंह, युवा अध्यक्ष शुभम राठी, माजिद, अमित बाबू सिंह, धर्मेश, मुकेश, श्याम बाबू आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें