फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भारतीय किसान संघ ने किया धरना-प्रदर्शन

Wed, 10 Sep 2025 03:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। भारतीय किसान संघ ने किसानों की समस्याओं को लेकर कुंदरकी में ब्लॉक कार्यालय पर सांकेतिक धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान किसानों की समस्याओं की समाधान करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के दौरान खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह आए तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया। भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन में नकली कीटनाशक, खाद, बीज का वितरण व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्था से खरीफ और आने वाली रबी सीजन होने वाले परेशानी पूरे प्रदेश का किसान त्रस्त हो चुका है।
समय खाद वितरण में खामियाें को दूर कराए, भारी वर्षा होने के कारण प्रभावित जिलों के किसानों को पशुहानि, जनहानि के साथ बर्बाद फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिए जाने, आगामी गन्ना पेराई सत्र को समय से आरंभ कर गन्ने की भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए, निराश्रित पशुओं की समस्या का उचित व स्थायी समाधान निकाला जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला प्रचार प्रमुख पवन कोहली, खंड प्रभारी तेजभान सिंह, वेदपाल सिंह, खिलेंद्र शर्मा, इंद्रजीत, अमन सक्सैना, सुरेंद्र सिंह, राजेश, विजय यादव आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें