फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सहकारी भूमि विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि बने भारत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सहकारी भूमि विकास बैंक बिलारी के शाखा प्रतिनिधि के मंगलवार को हुए चुनाव में एक पद के लिए एक ही प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र जमा किया। क्षेत्र के ढकिया नरू गांव निवासी चौधरी भारत सिंह तीसरी बार बैंक के शाखा प्रतिनिधि बनने में सफल रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी द्वारा बीती 15 जनवरी को जारी आदेश में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की बिलारी और कांठ शाखा प्रतिनिधियों का चुनाव कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी नामित कर दिए थे। ब्लॉक बिलारी में एडीओ समाज कल्याण अनुराज कुमार को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया था। मंगलवार को सुबह दस बजे से तीन बजे तक शाखा प्रतिनिधि पद के लिए प्रत्याशी को नामांकन पत्र जमा करने का समय तय किया गया था। ब्लॉक बिलारी मुख्यालय पर मंगलवार को इस चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी कराई गई।
भाजपा संगठन की ओर से इस चुनाव का संयोजक जिला सहकारी बैंक मुरादाबाद के संचालक चौधरी सत्यवीर सिंह सोनकपुर को नामित किया था। निर्धारित समय अवधि में चुनाव अधिकारी के समक्ष बैंक शाखा प्रतिनिधि पद के लिए अकेले चौधरी भारत सिंह का ही नामांकन पत्र जमा किया गया। जांच में नामांकन पत्र सही पाए जाने पर भारत सिंह निर्विरोध शाखा प्रतिनिधि बनने में सफल हो गए। इससे पूर्व के दो चुनाव में भी चौधरी भारत सिंह बैंक शाखा के प्रतिनिधि रहे हैं।
विज्ञापन

मौके पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी विजयभान सिंह, ठाकुर राकेश सिंह, परमेश्वर लाल सैनी, सुरेश सैनी, राजपाल सिंह, चौधरी ऋषिपाल सिंह, विश्वास उर्फ लवली यादव, सत्यवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह सैनी, देवेश शर्मा एडवोकेट, गोपाल सिंह यादव, विकास गुप्ता एडवोकेट, पारस शर्मा एडवोकेट, रवि पासी, हरिओम सैनी, सिद्धार्थ शेखर, मंगल सिंह सैनी, ललित काकरान, अजय सिंह, अभिनव चौधरी, अजयपाल सिंह एडवोकेट व रचित माथुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो परिचय-10,11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें