फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाकियू टिकैत ने बिजली की समस्या को लेकर एसडीओ कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। देहात विद्युत उपकेंद्र के उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने एसडीओ विद्युत कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम और अधिशासी अभियंता ने किसान यूनियन कार्यकर्ताओं की सभी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन

नगर में रेलवे स्टेशन रोड स्थित देहात विद्युत उपकेंद्र के पांच फीडरों से लगभग तीस गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। बीते दिनों आंधी के कारण देहात के फीडरों की विद्युत लाइनों के पोल और तार टूट गए थे। वहीं बिजलीघर की बीसीबी मशीन में आग लगने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। अभी कुछ ही जगहों पर बिजली की आपूर्ति हो रही है, कई जगहों पर अभी बाधित है। दो दिन पहले उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र पर नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया था। बृहस्पतिवार को किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने एसडीओ विद्युत को ज्ञापन देकर विद्युत आपूर्ति सुचारू न होने पर धरना देने की चेतावनी दी थी।
पूर्व सूचना के अनुसार भाकियू टिकैत के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह एसडीओ विद्युत कार्यालय पर पहुंचे और दरी बिछाकर बेमियादी धरना शुरू कर दिया। धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल अध्यक्ष चौधरी मनोज कुमार बिलारी ब्लॉक अध्यक्ष हाजी माजिद अंसारी, कुंदर की ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, अभिनव चौधरी, डॉ अनीस अहमद चौधरी, जयवीर सिंह,चौधरी अमरिंदर सिंह, जितेन्द्र बालियान, चौधरी नेमपाल सिंह, राजकुमार यादव, अली शेर, नन्हेखां, नबी जान, अमित कुमार, गुड्डू कुरैशी आदि पहुंच गए।
विज्ञापन


किसानों ने अपनी मांगें दोहराते हुए बताईं समस्याएं
शुक्रवार दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे विद्युत वितरण खंड मुरादाबाद से अधिशासी अभियंता अमरीश कुमार, एसडीएम बिलारी विनय कुमार सिंह और एसडीओ विद्युत बिलारी अवधेश कुमार धरना स्थल पर किसानों से वार्ता करने पहुंचे। यहां किसानों ने अपनी मांगें दोहराते हुए समस्याएं बताईं। भाकियू के मंडल अध्यक्ष चौधरी मनोज कुमार ने बिलारी देहात बिजलीघर के अवर अभियंता को हटाने और कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने किसान उपभोक्ता के स्मार्ट प्रीपेड मीटर नहीं लगाने, विद्युत लाइनों के सभी जर्जर तार बदलने, फीडरों पर ओवरलोडिंग की समस्या दूर करने तथा देहात बिजली घर के सभी फीडरों पर दस घंटे बिजली आपूर्ति करने की मांग की। अधिकारियों ने किसानों की सभी मांगें दो दिन के भीतर पूरी कराने का आश्वासन दिया। अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिया कि शुक्रवार शाम तक विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता को हटा दिया जाएगा। अपनी सभी मांगें पूरी होने का आश्वासन मिलने के बाद किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त करने का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन



फोटो संख्या एक और दो भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें