फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाकियू टिकैत ने एसडीएम न्यायिक को गिनाईं समस्याएं

Thu, 02 Apr 2026 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के मनकूला गांव में स्योंडारा सड़क पर टायर से तेल निकालने के प्लांट से आसपास के इलाके में वायु प्रदूषण और जल प्रदूषण का आरोप भारतीय किसान यूनियन ने लगाया है। भाकियू ने बुधवार सुबह तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर एसडीएम न्यायालय के सामने प्रदर्शन किया। एसडीएम न्यायिक को ज्ञापन देकर सप्ताहभर में समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के पउप्र युवा के पूर्व प्रभारी शुभम राठी के नेतृत्व में भाकियू के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंच गए। भाकियू पदाधिकारियों के साथ मनकूला और गुलड़िया गांव के अनेक ग्रामीण भी तहसील पहुंचे। इस दौरान एसडीएम न्यायिक को ज्ञापन देकर कहा गया कि मनकूला गांव के इलाके में श्रीराम इंडस्ट्रीज के नाम से एक फैक्टरी स्थापित की गई है। जहां पर पुराने टायरों को जलाकर तेल निकालने का काम किया जा रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि इस प्लांट के संचालन से जल प्रदूषण और वायु प्रदूषण हो रहा है। प्लांट को लाइसेंस देने के मानकों की जांच कराई जानी जरूरी है।
ज्ञापन देने वालों में भाकियू नेता शुभम राठी के साथ भाकियू टिकैत के वरिष्ठ पदाधिकारी चौधरी भयराज सिंह, आशु बालियान, ऋषभ चौधरी, मनकूला के पूर्व प्रधान तेजेंद्र सिंह, संजय चौधरी, संजीव चौधरी, राजवीर सिंह, अमरपाल सिंह, थान सिंह, अमित कुमार, अभिषेक सिंह, अरुण कुमार आदि मुख्य थे। भाकियू पदाधिकारियों ने एसडीएम न्यायिक से वार्ता के दौरान यह भी चेतावनी दी कि सप्ताहभर में समस्या का स्थायी समाधान न होने पर एसडीएम बिलारी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। एसडीएम न्यायिक ने किसानों के ज्ञापन पर जांच के बाद कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

उधर श्रीराम इंडस्ट्रीज के मालिकों का कहना है कि शासन द्वारा सभी निर्धारित मानक पूरे करने के बाद ही प्लांट का संचालन शुरू कराया गया है। यहां प्रशिक्षित लैब द्वारा समय-समय पर धुएं की जांच होती रहती है। विशेषज्ञ द्वारा जांच के बाद मानक के अनुसार सभी कार्य किए जा रहे हैं।प्लांट में प्रदूषण पर पूर्ण नियंत्रण की बाबत जरूरी यंत्र लगे हुए हैं। शासन द्वारा तय किए गए सभी नियमों और मानकों का मौके पर पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। क्षेत्र के कुछ लोग विरोधियों की शह पर आए दिन अधिकारियों से झूठी शिकायतें करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें