फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाकियू पदाधिकारियों ने एसडीएम को बताईं किसानों की समस्याएं

Sat, 02 Aug 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
बिलारी तहसील में एसडीएम को अपनी मांगें बताने आए भाकियू ​टिकैत के पदा​धिकारी-संवाद
विज्ञापन
बिलारी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार सुबह एसडीएम से मिला। इस दौरान बिलारी चीनी मिल पर बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्र दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
विज्ञापन

भाकियू पदाधिकारियों ने एसडीएम को बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते विद्युत उपकेंद्र बिलारी में आने वाले खंडुआ गांव की आधी आबादी को बीते पांच माह से बिजली नहीं मिल रही है। बारिश के मौसम में देहात इलाके में विद्युत लाइनों में ब्रेकडाउन होने और निर्धारित शेड्यूल में अघोषित बिजली कटौती होने की वजह से देहात के उपभोक्ताओं को काफी कम बिजली मिल रही है। रात में देहात इलाके में चोरों के सक्रिय रहने की अफवाहों के बीच बिजली न आने पर अंधेरा रहने पर ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है। भाकियू पदाधिकारियों ने विद्युत उपखंड सहसपुर के एसडीओ पर उपभोक्ताओं के फोन न उठाने, अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियंत्रण न रखने और विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान न करने के आरोप लगाए।
भाकियू पदाधिकारियों ने बिलारी चीनी मिल पर गन्ना मूल्य के बकाया लगभग 40 करोड़ रुपये का शीघ्र भुगतान दिलाने, देहात इलाके के स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर कराने, रात को देहात की मुख्य सड़क मार्गों पर पुलिस गश्त सक्रिय कराने, कृषि विभाग की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ किसानों को दिलाने, राजस्व अभिलेखों में किसानों के नाम और हिस्से गलत दर्ज होने की समस्या का शीघ्र समाधान कराने आदि मांगें भी एसडीएम से रखीं। एसडीएम से मिलने वालों में भाकियू टिकैत के बिलारी तहसील अध्यक्ष रनवीर सिंह यादव, बिलारी ब्लॉक अध्यक्ष हाजी माजिद अंसारी, डा. अनीस अहमद, अमित चौधरी, रविंद्र चौधरी आदि मुख्य थे। एसडीएम ने भाकियू पदाधिकारियों को उनकी सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें