फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाकियू नेता ने बीडीओ कार्यालय में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। ब्लॉक कार्यालय में एक निजी एजेंसी द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक आधार कार्ड संशोधन का शुल्क वसूलने पर भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष ने हंगामा किया।
विज्ञापन

उन्होंने बीडीओ उमाकांत मुदगल के समक्ष मामले को उठाया, उन्होंने कहा कि उनके कार्यालय के सामने आधार संशोधन के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। भाकियू नेता अयूब चौधरी का कहना था कि शुक्रवार को दोपहर करीब 1:30 बजे वह कार्यालय परिसर चल रहे आधार कार्ड संशोधन में काम के लिए आये थे। उन्होंने कर्मचारी से शुल्क पूछा तो उसने उससे 200 लिए, जो अधिक है, इस पर बीडीओ ने संबंधित कर्मचारियों को बुलाया तो उसने कहा कि शुल्क 125 का है लेकिन उसका भी खर्च है इसलिए उसने ज्यादा पैसे लिए हैं। इस पर बीडीओ ने नाराजगी जताई। कर्मचारी से कहा कि वह निर्धारित शुल्क से अधिक नहीं लेगा। यदि उसने ऐसा नहीं किया तो उसे यहां से हटा दिया जाएगा और अधिक शुल्क लेने पर उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। चेतावनी के बाद उसने अधिक लिए गए पैसे वापस कर दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें