फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाकियू ने एसडीएम को दिया किसानों की समस्याओं का ज्ञापन

Sat, 23 Aug 2025 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
बिलारी तहसील में एसडीएम को अपनी मांगों का ज्ञापन देते भाकियू ​​टिकैत के पदा​​धिकारी-संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बिलारी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर तहसील में एसडीएम से मिलकर किसानों की समस्याओं का ज्ञापन दिया। थाना प्रभारी से वार्ता के बाद थाने में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के बिलारी तहसील अध्यक्ष रनवीर सिंह यादव, बिलारी ब्लॉक अध्यक्ष हाजी माजिद अंसारी, कुंदरकी ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह,बब्लू यादव, रणजीत सिंह यादव, अभिनव चौधरी, डा.अनीस अहमद, राजकुमार यादव, वीरपाल सिंह, मोहर सिंह, ब्रजेश कुमार आदि पदाधिकारी एसडीएम विनय कुमार सिंह से मिले और किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में थाना बिलारी की सहसपुर पुलिस चौकी के स्टाफ पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की। देहात इलाके में सभी छुटटा गोवंशीय पशु पकड़वाकर गोशाला में भिजवाने, देहात इलाके को निर्धारित शेडयूल की पूरी बिजली मिलने, ग्रामों में रात्रि पुलिस गश्त सक्रिय किए जाने आदि मांगें उठाईं।
एसडीएम से वार्ता के दौरान बताया गया कि फतेहपुर नत्था में भाकियू कार्यकर्ता के खिलाफ बिलारी पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए गलत तरीके से मारपीट का मुकदमा दर्ज कर दिया। भाकियू पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि सहसपुर पुलिस चौकी स्टाफ की कार्यशैली के विरोध में भाकियू कार्यकर्ता 23 अगस्त की सुबह से थाना बिलारी परिसर में धरना शुरू करेंगे। एसडीएम ने यह जानकारी होने पर सीओ बिलारी और थाना प्रभारी बिलारी से वार्ता की। एसडीएम के समझाने पर भाकियू टिकैत के पदाधिकारी थाना बिलारी के नए प्रभारी से मिले। थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि फतेहपुर नत्था प्रकरण में निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और सहमति बनने पर दोनों पक्षों में फैसला करा दिया जाएगा। भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष रनवीर सिंह यादव ने बताया कि थाना प्रभारी के आश्वासन पर फिलहाल धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें