ठाकुरद्वारा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने सोमवार को क्षेत्र की समस्याओं को लेकर एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने समाधान दिवस में मौजूद एसडीएम प्रीति सिंह को अपनी सात मांगो का ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू कर सभी फसलों पर एमएसपी देने, क्षेत्र की सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में एनपीके के खाद उपलब्ध कराने, किसान क्रेडिट कार्ड की सब्सिडी तुरंत दिलाने, गांव असदुल्लापुर के सामने नेशनल हाईवे 34 पर कट पास देने, गांव गझेड़ा आलम से सरकड़ा करीम तक नहर की पटरी पर पक्का खड़ंजा बनाने, सरकड़ा परम से खवाजपुर धनतला होते हुए बैरमपुर तक टूटी रोड की मरम्मत कराने, कनकपुर से सुरजननगर तक की क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक कराने, असदुल्लापुर रोड की भी मरम्मत कराने, धान खरीद केंद्रों पर किसानों से तेजी से धान खरीदने की मांग की गई है। आरोप है कि धान खरीद केंद्रों पर किसानों से धान नहीं खरीदा जा रहा है जिससे वे बिचौलियों के हाथों सस्ते दाम बेचने को मजबूर हैं। ज्ञापन देने वालों में यूनियन के जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा, चौधरी राजेंद्र सिंह, हरीराज सिंह, अयूब अली, अनूप सिंह ,उदय पाल सिंह, सुमित चौहान, मंसाराम यादव, चौधरी मलखान सिंह, सोमवीर सिंह आदि शामिल थे।