फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाकियू ने दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। विवाहिता गुलनाज की दहेज हत्या की नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकियू भानु के पदाधिकारी धरना देने को कुंदरकी थाने पहुंचे थे। इसी बीच सीओ बिलारी अशोक कुमार सिंह भी पहुंच गए। सीओ ने वार्ता में कि अभी तक मेरठ से विवाहिता के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक नहीं आई है जैसे ही रिपोर्ट मिल जाएगी तो कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

सीओ के समझाने पर भाकियू भानु के पदाधिकारी मान गए और बाद में दहेज हत्या में नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए सीओ को ज्ञापन दिया। बताया गया कि कुछ दिन पहले भाकियू भानु के एक पदाधिकारी की बहन की कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम चिड़ियाठेर में उसकी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई थी जिसकी मेरठ के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दौरान जिला प्रभारी महफूज रजा, जिलाध्यक्ष मोहम्मद फहीम, मंडल उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन, संगठन मंत्री उवैश पाशा बाबू, फुरकान अली, मोहम्मद आसिम, बिलाल अहमद, जावेद आलम आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें