फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने एक और आंदोलन की दी चेतावनी: मुरादाबाद में अराजनैतिक गुट ने भूमि के फर्जी पट्टों की जांच की मांग

Fri, 29 Jul 2022 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष चौधरी यशपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को कांठ तहसील पहुंचा। यहां एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने मिलकर प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्र के गांव मल्लहपुर खईया में पूर्व प्रधान द्वारा ग्राम सभा की भूमि पर फर्जी ढंग से प्रस्ताव करके अपात्रों को पट्टे किए जाने का मामला एसडीएम के समक्ष रखा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में कांठ क्षेत्र के गांव मल्लहपुर खईया में ग्राम सभा की भूमि पर फर्जी ढंग से प्रस्ताव कर पट्टे किए जाने का आरोप लगाते हुए भाकियू अराजनैतिक के प्रतिनिधि मंडल ने इसकी जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम को एक शिकायती पत्र भी दिया गया है। भाकियू ने सही जांच न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन


गुरुवार को भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष चौधरी यशपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल कांठ तहसील पहुंचा। यहां एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने मिलकर प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्र के गांव मल्लहपुर खईया में पूर्व प्रधान द्वारा ग्राम सभा की भूमि पर फर्जी ढंग से प्रस्ताव करके अपात्रों को पट्टे किए जाने का मामला एसडीएम के समक्ष रखा।

शिकायतकर्ता धनराज सिंह ने प्रस्ताव की पत्रावली में गड़बड़ी करने, ग्राम पंचायत सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर करने का भी आरोप लगाते हुए एसडीएम के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत किए। भाकियू प्रतिनिधि मंडल ने फर्जी ढंग से हुए पट्टों और प्रस्ताव की जांच कराने की मांग की। एसडीएम ने जांच कराने का आश्वासन शिकायतकर्ता और भाकियू प्रतिनिधि मंडल को दिया है। भाकियू कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि जांच सही नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें