फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एलआईसी कार्यालय पर भाकियू भानू का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। आवास विकास स्थित एलआईसी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। उनका आरोप था कि संगठन के पदाधिकारी सलीम को बीमा क्लेम नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बिलारी कस्बा के मोहल्ला अंसारियान निवासी सलीम ने करीब पांच साल पहले साढ़े तीन लाख रुपये की एलआईसी पॉलिसी ली थी और नियमित किस्त जमा करते रहे। साल 2022 में एक हादसे में उनका पैर खराब हो गया, जिसके बाद उन्होंने क्लेम के लिए आवेदन किया। सलीम का कहना है कि उनसे किस्त जमा करने को कहा गया, लेकिन क्लेम नहीं दिया गया। काफी समय तक दफ्तर के चक्कर लगाने के बाद उन्होंने यह बात यूनियन को बताई। इसके बाद कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एलआईसी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया।इस दौरान सुरक्षा गार्ड से कहासुनी भी हुई, जिसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा। एलआईसी शाखा प्रबंधक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि क्लेम न मिलने की वजह दस्तावेजों में कमी है। मेडिकल कागजों में नाम और पिता के नाम में गलती है। उन्होंने कहा कि कागज सही होने पर क्लेम दे दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें