फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने मिलने से इंकार किया तो प्रेमी ने खाया जहर

Mon, 15 Feb 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
वेलेन्टाइन डे पर प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी को उसकी प्रेमिका ने मिलने से इंकार कर दिया तो प्रेमी ने जहर खाकर जा देने का प्रयास कर दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन




बरेली के फरीदपुर निवासी पुलकित तोमर दिल्ली रोड स्थित एक संस्थान की युवती के साथ प्रेम करता था। बताते हैं कि प्यार इकतरफा था। युवती बार बार उसे मिलने से इंकार करती थी। लेकिन वह मिलने की जिद करता था। रविवार को वेलेंटाइन डे पर वह युवती से मिलने आ गया। युवती ने मिलने से इंकार कर दिया।



उसने वही पर जहर खाकर अपनी जान देने का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उसके परिजन उसे अपने साथ लेकर बरेली चले गये। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। इधर कस्बे में एक युवती को जब उसके प्रेमी से मिलने से उसके परिजनों ने रोका तो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसेे परिजनों ने जैसे तैसे उसे बचाया।
विज्ञापन




गंभीर हालत  में उसे भी अस्पताल भेजा गया है। इधर दिल्ली रोड़ स्थित एक कालोनी में वेलेंटाइन डे के मौके पर पति पत्नी के बीच आपस में मारपीट हो गई। दोनों ने काफी समय पहले प्रेम विवाह किया था। आज आसपास के लोगों ने जब इस मामले की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने पहुंच कर दोनों को झगड़ा शांत कराया और आपसी समझौते से मामला हल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें