फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधानः कहीं ट्रेनों में तो नहीं बन रही संक्रमितों की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेल यात्रियों को सफर में बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रोजाना रेलयात्री संक्रमित निकल रहे हैं। शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार बारह रेल यात्रियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इन यात्रियों ने मुरादाबाद स्टेशन पर उतरने के बाद आरटीपीसीआर जांच कराई थी। कैसे ट्रेनों में कोरोना संक्रमण की चेन बनने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित निकले रेलयात्री यदि ट्रेन में किसी सहयात्री के संपर्क में आए होंगे तो उन यात्रियों के भी संक्त्रस्मित होने का खतरा है। हालांकि रेलवे बार-बार लोगों से यह अपील कर रहा है कि यदि बहुत आवश्यक हो तो ही ट्रेन से सफर करें। इसके अलावा ट्रेन अभी आरक्षण के मुताबिक चलाई जा रही हैं। ट्रेनों में बिना मास्क नजर आने वाले लोगों से पांच सौ रुपये जुर्माना भी वसूला जा रहा है। इस सब के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। कंफर्म टिकट के आधार पर प्रवेश होने के बाद भी लोग ट्रेनों में फर्श पर बैठकर यात्रा करते देखे जा सकते हैं। खासकर बिहार जाने वाली ट्रेनों में इन दिनों अधिक भीड़ है। ऐसे में रेल यात्रियों का संक्रमित निकलना चिंता का विषय है। विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमित निकलने वाले रेलयात्री यदि सफर में किसी के संपर्क में आए हैं तो अवश्य ही दूसरे व्यक्ति तक संक्त्रस्मण का प्रसार हुआ होगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रेनों में बैठने से पहले ही यात्रियों की एंटीजन जांच की जाए। इससे जांच में पॉजिटिव पाए जाने वाले यात्री को सफर करने से रोका जा सकेगा। इससे कोरोना संक्रमितों की श्रृंखला बनने से रोकी जा सकेगी। हाल ही में मुरादाबाद स्टेशन पर उतरे पांच यात्रियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यात्रियों ने बिलारी का पता स्वास्थ्य विभाग को दर्ज कराया था। उस पते के अनुसार जब यात्रियों को ट्रेस करने की कोशिश की गई तो पता चला कि वे सभी ट्रेन से सफर करके पंजाब पहुंच चुके हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। ऐसे में सफर से पहले ही यात्रियों की कोरोना जांच होना बेहद आवश्यक है, जिससे अन्य यात्रियों में संक्त्रस्मण फैलने का खतरा कम हो सके।
विज्ञापन

रेलवे परामर्श दात्री समिति के सदस्य मोहम्मद अजीम का कहना है कि रेलवे को स्टेशन पर आने वाले प्रत्येक यात्री की एंटीजन जांच करानी चाहिए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को स्टेशन पर प्रबंध करना चाहिए।
- स्टेशन पर सैंपल के लिए टीम लगाई गई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर संक्रमितों और उनके संपर्क वालों की ट्रेसिंग की जाती है। अगर यात्री बाहर जाने वाला होता है तो उसकी जानकारी संबंधित जिले को भेज दी जाती है। - डा. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें