जम्मू से वाराणसी जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस रविवार को मुरादाबाद पहुंचने से पहले दो हिस्सों में बंट गई। कंपलिंग टूटने से इंजन और एसएलआर बोगी आगे निकल गई। बाकी हिस्सा पीछा रह गया। बिना इंजन ट्रेन के डिब्बे सौ मीटर दौड़ते रहे। इस दौरान ट्रेन करीब पचीस मिनट तक खड़ी रही। हादसा हरथला और अगवानपुर के बीच हुआ।
कोहरे में करीब तेरह घंटे की देरी से चल रही जम्मू-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस (12238) रविवार दोपहर एक बजकर सात मिनट पर अगवानपुर स्टेशन क्रास मुरादाबाद के लिए आगे बढ़ी। तभी अगवानपुर और हरथला के बीच ट्रेन का कंपलिंग टूट गया। ट्रेन दो हिस्से में बंट गई। इंजन के साथ एसएलआर बोगी आगे निकल गई। जबकि डिब्बे पीछे रह गए।
बिना बोगी इंजन सौ मीटर तक दौड़ती रही। वहीं पीछे-पीछे डिब्बे भी दौड़ते रहे। इस दौरान यात्रियों में अफरातफरी मची रही। कंपलिंग टूटने से कुछ देर बाद इंजन और बोगी रुक गई। बाद में कंपलिंग जोड़कर ड्राइवर ट्रेन लेकर मुरादाबाद के रवाना हुआ। इस दौरान डेढ़ बजे तक बेगमपुरा एक्सप्रेस वहीं खड़ी रही।