बिलारी। अमरपुरकाशी ग्रामोदय लॉ कॉलेज में शनिवार सुबह पुरातन छात्रों का वार्षिक समारोह आयोजित हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में पुरातन छात्र पहुंचे।समारोह की शुरुआत स्नातक एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, टीएमयू के लॉ फैकल्टी के डीन प्रोफेसर डॉ. हरवंश दीक्षित ग्रामोदय लॉ कॉलेज के संस्थापक मुकुट सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर की।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से समस्या का समाधान होता है। सामाजिक विचार रखने वाले सम्मेलन में अपने अनुभव साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा नागरिक बनें जो पूरे समाज को समझे।
उन्होंने ग्रामोदय लॉ कॉलेज के संस्थापक मुकुट सिंह के शिक्षा के क्षेत्र में समाज के प्रति योगदान को सराहा। डॉ. हरवंश दीक्षित ने पुरातन छात्रों और पुरातन स्टाफ के सम्मेलन आयोजन को सराहा। सम्मेलन में दी ब्रज फाउंडेशन के निदेशक डॉ. विनीत नारायण ने कहा कि उन्होंने अमरपुरकाशी में समाज को प्रेरित करना सीखा।
इस अवसर पर अमरपुरकाशी ग्रामोदय संस्थान के प्रबंधक बलराम शर्मा एडवोकेट, विकास संस्थान प्रयागराज के निदेशक डॉ. सतेंद्र कुमार सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, लोकेश कठेरिया, डॉ. राकेश रफीक, बहादुर सिंह यादव, शिशुपाल सिंह यादव, मीना यादव, मुन्ना सिंह रघुवंशी, विजयपाल राघव, कुमार प्रदीप, रोहन सामाजिक, नोमान जमाल, पान सिंह, रेनू सिंह, कृपाल सिंह, जगदीश प्रसाद सिंह, अनिल कुमार सिंह, भावना गुप्ता, रिंकी सिंह, हरिओम शर्मा, सुभाषिनी वर्मा, आदि ने विचार रखे। संवाद