फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर विहिप नेता को पीटा, पीछा करते थाने में भी घुसे

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। मेरठ से लौट रहे विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री के साथ दबंगों ने हाईवे पर मारपीट कर दी। विहिप नेता ने जान बचाने के लिए अपनी कार पाकबड़ा थाने में घुसा दी। दबंग भी कार से पीछा करते हुए थाने में घुस गए। जहां दबंगों ने पुलिस से भी उलझ गए। पुलिस चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बुद्धि विहार निवासी तरुण गौड़ विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री हैं। वह किसी काम से मेरठ गए थे। जहां से रविवार रात कार से मुरादाबाद लौट रहे थे। हाईवे पर उनकी कार के पीछे तीन कारें चल रही थी। पकबड़ा से कुछ दूर उनकी कार में टक्कर मार दी। जिसपर तरुण गौड़ ने विराध जताया। इसके बाद दबंग उनके साथ मारपीट करने लगे। खुद को बचाने के लिए वह कार लेकर पाकबड़ा थाने पहुंच गए। लेकिन दबंगों ने भी उनका पीछा नहीं छोड़ा। दबंगों ने अपनी कारें थाने में घुसा दी। पुलिसकर्मियों ने रोका तो दबंग उनसे उलझ गए। बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाई तो आरोपी भाग निकले। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जिन से पूछताछ की जा रही है। तरुण गौड़ ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने उन्हें मेडिकल के लिए भेज दिया। इस बीच जानकारी होने पर विहिप के पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाने पहुंच गए।
विज्ञापन

एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि दुर्घटना के बाद विवाद की सूचना मिली है। दोनों पक्षों से बातचीत कर एसएचओ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें