फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कल ट्राॅमा सेंटर में लगेंगी बैटरियां व यूपीएस, सीटी स्कैन मशीन होगी चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन शुरू करने के लिए बैटरियों की खरीद हो चुकी है। बुधवार को 32 बैटरियां और यूपीएस ट्रॉमा सेंटर में लगाए जाएंगे। कंपनी के इंजीनियर जाकर सीटी स्कैन मशीन की जांच करेंगे।
विज्ञापन

यदि मशीन खराब नहीं हुई होगी तो अगले सप्ताह से सीटी स्कैन जांच शुरू हो जाएगी। हालांकि आग का विकराल रूप देखने के बाद विभागीय जानकार मान रहे हैं की सीटी स्कैन मशीन खराब हो गई होगी। यदि ऐसा हुआ तो नई मशीन की खरीद करनी होगी। इसमें दो महीने लग जाएंगे। वहीं जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संगीता गुप्ता का कहना है कि इलेक्ट्रिक सेफ्टी और फायर सेफ्टी के सभी मानकों के अनुसार नया निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सीटी स्कैन कक्षा में फॉल सीलिंग हटाकर छत को ऊंचा कराया जाएगा। विद्युत पैनल को बाहर रखा जाएगा। बैटरी रूम को बड़ा और हवादार बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार को बैटरियां व यूपीएस ट्रामा सेंटर में लगा दिए जाएंगे। हिताची कंपनी के इंजीनियर को बुला लिया गया है। बैटरी यहां स्थापित होने के बाद मशीन को चालू करके देखा जाएगा। यदि सब कुछ ठीक रहा तो अगले सप्ताह से जांच शुरू हो जाएगी। आग लगने के बाद तकनीकी टीम को विद्युत फाल्ट ठीक करने में सात दिन का समय लग गया। बाकी समय में टूटे हुए खिड़की दरवाजे ठीक कराए गए हैं। ट्रॉमा सेंटर में दोबारा पुताई भी कराई गई है। फिलहाल सीटी स्कैन करने के लिए जरूरतमंद मरीज रामपुर जाने को मजबूर हैं। रामपुर के जिला अस्पताल में पीपीपी मोड पर सीटी स्कैन मशीन संचालित है। इसलिए वहां मरीज का निशुल्क सीटी स्कैन किया जाता है। जबकि मुरादाबाद के जिला अस्पताल में सरकारी व्यवस्था के तहत मशीन लगाई गई है। इसलिए यहां जांच के लिए मरीजों को 500 रुपये शुल्क देना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें