फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ललित कौशिक के खिलाफ चल रहे मुकदमों की सुनवाई 30 को

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बहुचर्चित सीए श्वेताभ तिवारी एवं अनुज चौधरी हत्याकांड और विहिप नेता पर जानलेवा हमले की सुनवाई सोमवार को वकीलों की हड़ताल के कारण नहीं हो सकी। अदालत ने इन मुकदमों की अगली सुनवाई के लिए 30 जुलाई की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन

मझोला क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित कार्यालय के सामने 15 फरवरी 2023 की रात सीए श्वेताभ तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिविल लाइंस के साईं गार्डन कॉलोनी निवासी सीए श्वेताभ तिवारी घटना के समय अपने कार्यालय के बाहर घर जाने से पहले मोबाइल पर बात कर रहे थे। इस दौरान बाइक से आए शूटर हत्या करने के बाद फरार हो गए थे। सीए की पत्नी शालिनी तिवारी ने इस मामले में केस दर्ज कराया था। इस मामले में सिविल लाइंस के दीनदयाल नगर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक, पाकबड़ा के गिंदौड़ा निवासी केशव शरण शर्मा, भोजपुर के हिमायूंपुर निवासी खुशवंत सिंह उर्फ भीम और कोतवाली के रेती स्ट्रीट निवासी विकास शर्मा जेल में बंद हैं। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया था कि ललित कौशिक ने केशव और खुशवंत को 10 लाख रुपये की सुपारी देकर सीए श्वेताभ तिवारी की हत्या कराई थी। इस हत्याकांड की साजिश रचने में विकास शर्मा भी शामिल था। वहीं दूसरा मुकदमा विहिप नेता संतोष पंडित पर जानलेवा हमला करने का है। यह मुकदमा 12 फरवरी 2023 को मझोला थाने में दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर विवेचना के दौरान ललित कौशिक का नाम केस में शामिल किया था। अब अदालत में दोनों ही मुकदमों की सुनवाई 30 जुलाई को होगी।

बीजेपी नेता अनुज चौधरी हत्याकांड की सुनवाई में नहीं पहुंचे गवाह
मुरादाबाद। ललित कौशिक व अन्य के खिलाफ चल रहे बीजेपी नेता अनुज चौधरी हत्याकांड में अदालत ने गवाह तलब किया था किंतु गवाह हाजिर नहीं होने पर अदालत ने मुकदमे की सुनवाई के लिए 30 जुलाई की तिथि निर्धारित कर दी है। इस मामले ललित कौशिक समेत 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें