मुरादाबाद। एमडीए ने पाकबड़ा स्थित एक निजी अस्पताल का बेसमेंट अनियमितता के आरोप में सील कर दिया। इसके अलावा 12 अन्य लोगों को बेसमेंट मामले में नोटिस जारी किया गया है।
एमडीए उपाध्यक्ष शैलेष कुमार के निर्देश पर सचिव के नेतृत्व में टीम ने पाकबड़ा स्थित एक निजी अस्पताल के बेसमेंट की जांच की। अस्पताल प्रबंधन बेसमेंट का व्यावसायिक उपयोग कर रहा था। इस मामले में एमडीए की टीम ने उसे सील कर नोटिस जारी कर दिया। इसके अलावा शहर के अन्य 12 भवनों के मालिकों को अवैध बेसमेंट मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बृहस्पतिवार को भी एमडीए ने शहर से लेकर गजरौला तक के 25 लोगों को नोटिस जारी किया था। ब्यूरो