फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एसएसपी आवास पर कब्जे की कोशिश में अधिवक्ता भाइयों के बार लाइसेंस होंगे निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एसएसपी आवास की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने वाले आरोपी अधिवक्ताओं के बार लाइसेंस निरस्त कराने के लिए पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश बार काउंसिल को पत्र भेजा जा रहा है। सिविल लाइंस थाने के एसएसआई हरेंद्र सिंह ने सिविल लाइंस थाने में 11 जुलाई 2026 को कोतवाली क्षेत्र के बल्लभ मोहल्ला निवासी सुधीर कुमार धवन, सुनील कुमार धवन, सुमित धवन, अंकित धवन, सुधा टंडन, विपिन कुमार धवन और दिल्ली के शालीमार बाग निवासी बीना तलवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया है कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर एसएसपी आवास की जमीन को अपनी बताकर किराया वसूल लिया है। इससे पहले भी आरोपी सुनील कुमार धवन और सुधीर कुमार धवन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। दोनों भाई 19 साल तक एसएसपी आवास का किराया वसूलते रहे। आरोप है कि इन लोगों ने चड्ढा कोठी से संबंधित दस्तावेज भी तैयार किए हैं। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी सुनील कुमार धवन और सुधीर कुमार धवन के वकालत का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए उत्तर प्रदेश बार काउंसिल को पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें