मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव पांच साल से लंबित रजिस्ट्री दफ्तर और अधिवक्ताओं के नए चेंबर के इर्दगिर्द घूम रहा है हालांकि सभी प्रत्याशी अधिवक्ताओं के बीच जाकर उन्हें आश्वासन दे रहे हैं कि रजिस्ट्री दफ्तर वह वापस कचहरी या उसके आसपास लेकर आएंगे। 29 जुलाई को मतदान होना लेकिन प्रत्याशी पिछले एक माह से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। प्रत्याशियों ने पहले मतदान की तारीख तय कराने को संघर्ष किया। अब अपने पक्ष में मतदान कराने में जी जान से लगे हैं।
00
करीब पांच साल पहले रजिस्ट्री कार्यालय कचहरी से स्थानांतरित कर दिया गया था। जिसे लेकर तत्कालीन बार कमेटी ने लंबे अर्से तक हड़ताल भी की थी तब वकीलों को प्रशासन ने पुनः रजिस्ट्री कार्यालय कचहरी में बनाने का आश्वासन दे दिया है लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। कार को ऐसे अध्यक्ष और महासचिव मिलने चाहिए को रजिस्ट्री कार्यालय को वापस करा सकें।
राकेश जौहरी, अधिवक्ता
00
कचहरी में प्रत्येक साल अधिवक्ताओं की संख्या में बढ़ रही है लेकिन उनके बैठने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं है। बार एसोसिएशन को और अधिक चेंबर का निर्माण कराना होगा। जिससे यहां के अधिवक्ता इस सम्मानजनक पेशे को सही रूप से कर सके। जूनियर अधिवक्ताओं के लिए उन्हें लाइब्रेरी से पुस्तकों को दिलाया जाना चाहिए। जिससे वह कानून की जानकारी प्राप्त कर सके।
संजय यादव, अधिवक्ता
00
कचहरी परिसर में गंदगी का अंबार लगा रहता है। वकीलों के चेंबरों के आस पास ही कूड़े का ढेर रहता है। यहां सफाई व्यवस्था की जाए। साथ ही बगिया के चेंबर के आसपास बरसात में जल भराव हो जाता है। जिससे अधिवक्ता बगिया स्थित अदालतों में बहुत परेशानी से पहुंच पाते हैं यहां जल निकासी की व्यवस्था की जाए।
अमित गोयल, अधिवक्ता
00
महिला अधिवक्ताओं के लिए टायलेट की व्यवस्था होनी चाहिए। महिला अधिवक्ता के सामने चेंबर की भी समस्या आती है। अधिकतर महिला अधिवक्ताओं के पास खुद का चेंम्बर नहीं है। वह अपने सीनियर्स के साथ बैठ कर वकालत का पेशा कर रही है।
मंजू सैनी, अधिवक्ता
00
बार और बेंच में समन्वय स्थापित किया जाना चाहिए। जूनियर अधिवक्ताओं के अध्ययन के लिए हाईटेक लाइब्रेरी बनाई जाए। कचहरी में साफ सफाई की नियमित व्यवस्था की जाए।
मनीष भटनागर, अधिवक्ता