फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव : अंतिम मतदाता सूची जारी, 253 वकील करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। तहसील बार एसोसिएशन की एल्डर समिति ने वार्षिक चुनाव के लिए सोमवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इस चुनाव में कुल 253 अधिवक्ता मतदान करेंगे। अंतिम सूची जारी होने के साथ ही चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन

एल्डर समिति के अध्यक्ष हाजी कमाल अकबर और सचिव रामकुंवर सिंह यादव ने आपत्तियों के निस्तारण के बाद सोमवार को अंतिम सूची प्रकाशित की। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार की मतदाता सूची में लगभग 100 नए अधिवक्ता शामिल हुए हैं। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी नवाब हुसैन ने नामांकन शुल्क की जानकारी दी। बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 10 हजार रुपये, महासचिव के लिए 8 हजार रुपये और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 2 हजार रुपये शुल्क तय है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के लिए एक-एक हजार रुपये, जबकि वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए 500-500 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
नई कार्यकारिणी में आरक्षण व्यवस्था भी लागू होगी, जिसमें लगभग 30 फीसदी पद महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के तीन में से एक, संयुक्त सचिव के तीन में से एक और कोषाध्यक्ष का अकेला पद महिला के लिए आरक्षित है। वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी के एक-एक पद भी महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या-13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें