फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बार एसोसिएशन ने एसडीएम से बताईं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। तहसील बार एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार सुबह एसडीएम से मिलकर अपनी समस्याएं बताईं। इस दौरान युवा वकीलों को चेंबरों के लिए जगह देने की मांग दोहराई गई। उधर, तहसीलदार को लेकर चल रहा बार एसोसिएशन का गतिरोध दूर न हो पाने से लगातार तीसरे दिन तहसीलदार न्यायालय में न्यायिक कार्यों का बहिष्कार जारी रहा।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह, महासचिव सुनील कुमार और कोषाध्यक्ष जबर सिंह के साथ वकील एसडीएम प्रिंस वर्मा से मिले। उन्होंने राजस्व अभिलेखों में शुद्धिकरण संबंधी आवेदन व अन्य कार्यों संबंधी अभिलेख दस्ती न देकर डाक से भेजे जाने को लेकर वकीलों की परेशानी के बारे में बताया। बताया कि राजस्व निरीक्षक स्तर पर किसानों की कृषि भूमि की ठियाबंदी संबंधी फाइलों में कार्रवाई होने और लेखपालों द्वारा कुरे दाखिल करने में विलंब किया जा रहा है। तहसील के स्वान केंद्र में लगे एसी के आउटडोर से वकीलों के चेंबरों में गर्म हवा आने की समस्या अभी तक दूर नहीं हो पाई है। तहसील अधिकारियों ने दो वकीलों द्वारा अपने चेंबरों पर डाली गई टीन को रात में गलत तरीके से हटाकर गायब कर दिया गया। बार पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि तहसील परिसर में खाली भूमि होने पर भी युवा वकीलों को चेंबरों के लिए जगह नहीं दी जा रही है।
वकीलों की शिकायत पर एसडीएम प्रिंस वर्मा ने तहसीलदार आदित्य कुमार को भी कार्यालय में बुलाया। बार पदाधिकारी तहसीलदार के जवाब से संतुष्ट नहीं हो पाए। इस कारण बार एसोसिएशन और तहसीलदार के बीच चल रहा गतिरोध दूर नहीं हो पाया। एसडीएम ने बार पदाधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उधर बार सदस्यों द्वारा लगातार तीसरे दिन तहसीलदार न्यायालय में न्यायिक कार्य स्थगित रखने से वादकारी मायूस वापस लौट गए। तहसीलदार आदित्य कुमार ने बताया कि उनका बार एसोसिएशन से कोई मतभेद नहीं है। शुक्रवार सुबह वह बार एसोसिएशन पदाधिकारियों को बुलाकर वार्ता करके गलतफहमी को दूर कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें