फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मांगों को लेकर गरजे बैंककर्मी, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर जिले के सभी बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के जिलाध्यक्ष एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टॉफ एसोसिएशन के सहायक महामंत्री दिनकर राव ने कहा कि अपनी मांगों के न माने जाने को लेकर देश की सभी बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी सात मार्च से संघर्ष के रास्ते पर हैं। इसके बाद भी सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अगर मांगे नहीं मानी तो 24 और 25 मार्च को बैंककर्मी देश व्यापी हड़ताल पर जाएंगे। उन्होंने सरकार से फाइव डे बैंकिंग लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व उप महामंत्री जगदीश सिंह ने ऑउटसोर्सिंग बंद कर कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग की। सभा को संजय रस्तोगी, एनएन टंडन, नवनीत कुमार, एसपी सिंह, मनोज शर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर धर्मराज, महमूद हुसैन, आशू चौधरी, तेजपाल सिंह, धीरेंद्रपाल सिंह, नेहा जैन, रेखा रानी, अभिनव यादव, प्रफुल्ल, कुलदीप कुमार, मानस कुमार, पवन अग्रवाल, पुष्पेंद्र सिंह, यश चौधरी, सचिन शुक्ला, अतुल यादव, राजीव विष्ट, कल्यानी, पूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें