फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गोरखपुर को हराकर बनारस बना प्रदेश हैंडबॉल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का फाइनल गोरखपुर व बनारस के बीच खेला गया। बनारस की महिला खिलाड़ियों ने गोरखपुर की मजबूत टीम को 18-10 ले हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता सोनकपुर स्टेडियम में खेली गई। पूरे टूर्नामेंट में बनारस का खेल शानदार व एकतरफा रहा।
विज्ञापन


बनारस की महिला खिलाड़ियों ने कोई मैच नहीं हारा और अजेय रहकर खिताब पर कब्जा किया। शुक्रवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल बस्ती बनाम गोरखपुर के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर ने 18-12 के स्कोर से जीत दर्ज की। गोरखपुर की ओर से प्रिया ने छह, मुस्कान व समृद्धि ने पांच-पांच गोल किए। इस तरह गोरखपुर की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल लखनऊ बनाम वाराणसी खेला गया। इसमें वाराणसी ने 20-5 के स्कोर से मैच को एकतरफा बना दिया और जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। वाराणसी की ओर से रेशमा, सुमन, प्रीति ने पांच-पांच गोल किए। लखनऊ की ओर से सौम्या व रितु ने दो गोल किए।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वाराणसी बनाम गोरखपुर खेला गया। इसमें वाराणसी की टीम ने 18-10 से यह मैच जीत लिया। वाराणसी की ओर से सुमन ने छह, प्रीति व रेशमा ने चार-चार गोल किए। गोरखपुर की ओर से समृद्धि ने तीन व आरती ने दो गोल किए। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया व उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव आनंदेश्वर पांडे ने विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। डब्लूसी नार्थ स्टार संस्था की अध्यक्ष निधि, सचिव सीमा खंडेलवाल, पीडीसी सोनल भाटिया ने नशा मुक्ति के लिए खिलाड़ियों को जागरूक किया।
विज्ञापन


इनकी रही मौजूदगी
क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डॉ. अजय पाठक, क्रिकेट कोच यश शुक्ला, खो-खो कोच धीरज कुमार, हॉकी कोच नेहा सिंह, बैडमिंटन कोच मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी, जूडो कोच रुचि अग्रवाल, सुप्रिया, सीएल वर्मा, प्रदीप सक्सैना, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक संदीप राय, पवेंद्र यादव, कौशल दीक्षित, अमित पांडेय, प्रेम, सूर्यभान, किशन, साक्षी यादव, पूजा, नेहा पांडेय, नीलम, परसुमन आनंद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें