ठाकुरद्वारा। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने गांव बल्लभगढ़ के ग्रामीणों की तेंदुए से सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मजदूर सभा के कार्यकर्ता तेंदुए से सबसे अधिक प्रभावित गांव बलिया के पास स्थित बल्लभगढ़ में पहुंचे। वहां के ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि उनके आसपास भी तेंदुआ घूम रहा है। उन्होंने इस बारे में वन विभाग को सूचना दी लेकिन वन विभाग ने अभी तक उनकी सुरक्षा के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की है। वहां पिंजरा भी नहीं लगाया जा रहा है। इस पर मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर वन विभाग और प्रशासन से ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और वहां पर पिंजरा लगाने की मांग की। ग्रामीणों से तेंदुआ प्रभावित गांवों के लोगों की समस्याओं को लेकर 24 अगस्त को किया जा रहे धरना प्रदर्शन में एसडीएम दफ्तर पहुंचने का ग्रामीणों से आह्वान किया। साथ ही तेंदुओं के हमले में मृतकों के परिजनों को पांच के स्थान पर 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की। प्रदर्शन में संगठन के जिला प्रवक्ता प्रीतम सिंह, दयाराम साहनी, नत्थू सिंह, श्योनाथ सिंह आदि शामिल रहे।