फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चेंबर प्रकरण में अधिवक्ता की जमानत अर्जी मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कचहरी के चेंबर प्रकरण में जेल भेजे गए अधिवक्ता की जमानत अर्जी मंजूर हो गई।
विज्ञापन

एक अक्तूबर को कचहरी मुरादाबाद की बगिया स्थित अधिवक्ता खूब सिंह के चेंबर के निर्माण को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ सेंट्रल नाजिर जयवर्धन सिंह ने केस दर्ज कराया था। इसके बाद से पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पहचान की जा रही थी। इसी क्रम में शनिवार की दोपहर अधिवक्ता अनिल विश्नोई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। सोमवार को अधिवक्ता अनिल विश्नोई की जमानत अर्जी जनपद न्यायाधीश डाक्टर अजय कुमार की अदालत में पेश की गई थी। जिसे सुनवाई के लिए मंगलवार की तारीख नियत की गई थी। मंगलवार को जमानत अर्जी सुनवाई के विशेष एससी एसटी कोर्ट के लिए स्थानांतरित कर दी गई।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता नितिन गुप्ता ने बताया कि इस मामले में अधिवक्ता की जमानत अर्जी अदालत ने स्वीकार करते हुए एक एक लाख के जमानती और इतनी ही धन राशि का निजी बंधपत्र अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें