फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मंडल के तीन जिलों में पिछड़ी वीबी-जी रामजी, डीपीआरओ को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण योजना (वीबी-जी रामजी) के बारे में विस्तार से जानकारी ग्राम पंचायतों तक पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया था लेकिन संभल, रामपुर और अमरोहा के अधिकारी पिछड़ गए हैं। इस पर उप निदेशक (पंचायत राज) ने उपरोक्त तीन जिलों के जिला पंचायत राज अधिकारियों (डीपीआरओ) को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

उप निदेशक (पंचायत राज) अभय कुमार यादव के अनुसार वीबी-जी रामजी योजना मनरेगा का उन्नत रूप है, इसमें कई सुधार किए गए हैं। शासन ने इस योजना की जानकारी 26 जनवरी से पहले मंडल की सभी ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर देने के आदेश दिए थे। संभल, अमरोहा और रामपुर जिले के जिला पंचायत राज अधिकारियों ने योजना के कार्यों की जानकारी निदेशालय नहीं भेजी है। इसलिए डीपीआरओ को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा मुरादाबाद जिले में सभी 643 व बिजनौर में सभी 1123 में जानकारी देकर 100 प्रतिशत पर रहे हैं।
विज्ञापन

-
यह कार्य किए जाने हैं
प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन
ग्राम सभाओं में ग्रामीणों, कर्मचारियों, महिलाओं, एससी-एसटी घरों व संवेदनशील समूहों की सक्रिय भागीदारी
ग्राम सभा की कार्यवाही का दस्तावेजीकरण
पंचायत निर्णय एप के माध्यम से ग्राम सभा के विवरण-कार्यवाहियों की जीओ टैगफोटो-वीडियो को अपलोड करना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें