कुंदरकी। शुक्रवार देर रात प्रसव पीड़ा होने पर कुंदरकी सीएचसी को लाई जा रही एक गर्भवती महिला ने दौड़ती 102 एंबुलेंस में ही बेटे का जन्म दे दिया। इस दौरान जच्चा-बच्चा के लिए एंबुलेंस कर्मियों ने मेघदूत की भूमिका निभाई।
शुक्रवार देर रात 11 बजे कुंदरकी ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सराय पंजू में एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजनों ने 102 एंबुलेंस को कॉल किया। एंबुलेंस के पायलट मुकेश और ईएमटी हरवेंद्र कुमार संस्थागत प्रसव कराने के लिए महिला को लेकर कुंदरकी सीएचसी लेकर आ रहे थे। तभी रास्ते ग्राम ढकिया जुुम्मा के निकट दौड़ती एंबुलेंस में ही महिला ने बेटे को जन्म दे दिया, जिसके बाद एंबुलेंस में बच्चे की किलकारी गूंजना शुरू हो गई। बच्चे की किलकारी सुनकर परिजनों में खुशी में झूल उठे। वहीं प्रसव होने पर ईएमटी ने मां बेटे को जरूरी उपचार दिया। बाद में सुरक्षित तरीके से जच्चा बच्चा को कुंदरकी सीएचसी में भर्ती कराया। प्रसूता और उसका नवजात बेटा दोनों की स्वस्थ है। इस दौरान परिजनों एंबुलेंस कर्मियों को आभार जताया है।