फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जिला खनन अधिकारी के लिए रिश्वत लेने वाले बाबू को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला खनन अधिकारी राहुल सिंह के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत लेने वाले संविदा कर्मी बाबू शाहरुख पाशा को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार की दोपहर बरेली कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मूंढापांडे के बुजपुर आशा निवासी मो. रफी की शिकायत पर बृहस्पतिवार की दोपहर कचहरी स्थित जिला खनन अधिकारी कार्यालय में छापा मारकर संविदा बाबू शाहरुख पाशा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। मो. रफी ने खनन के लिए पर्यावरण निदेशालय लखनऊ के कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन किया था। लखनऊ से अनुमति मिलने के बाद जिला खनन अधिकारी को उसी आदेश के आधार पर अनुमति पत्र और ऑनलाइन पोर्टल का आईडी-पासवर्ड देना था। मो. रफी ने जिला खनन अधिकारी राहुल सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने तीन लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। जिला खनन अधिकारी ने संविदा पर तैनात बाबू शाहरुख पाशा को रकम देने को कहा था। एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में बाबू और जिला खनन अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। इंस्पेक्टर नवल मारवाह का कहना है कि शुक्रवार को अमरोहा के खईया माफी निवासी शाहरुख पाशा को बरेली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले में विवेचना पूरी करने के बाद बाबू और जिला खनन अधिकारी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें