फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम बोले, चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है तो इतनी मायूसी क्यों...

Wed, 22 May 2019 07:15 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
विज्ञापन
आजम खान
विज्ञापन

सपा  नेता और रामपुर संसदीय सीट से गठबंधन के प्रत्याशीआजम खां ने कहा है कि चुनाव अगर लोकतंत्र का महापर्व है तो फिर इतनी मायूसी क्यों है। सरकार चाहे किसी की भी आए, लोग इतने डरे हुए क्यों हैं। नतीजों को लेकर जो एग्जिट पोल आएं हैं उसको लेकर इतने परेशान क्यों हैं, चुनाव आयोग पर किसी को भरोसा क्यों नहीं है। 

विज्ञापन


आजम खां बुधवार को सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बात कर रह थे। उन्होंने कहा कि मतदान के जब ईवीएम सील होती है तो उस पर पीठासीन अधिकारी का दस्तख्त होता है, लेकिन जब मतगणना होती है तो वह अधिकारी मौजूद नहीं होता। ऐसे में कौन पहचान करेगा कि जिस मशीन से वोटों की गिनती की जा रही है वह वही मशीन है जो मतदान के बाद सील की गई थी। 

उन्होंने कहा कि दस्तख्त स्कैन भी किये जा सकते हैं। लिहाजा अभी मतगणना नहीं हुई है, चुनाव आयोग ऐसी व्यवस्था करे कि वोटों की गिनती के समय मशीनों की पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों और चुनाव आयोग को इस पर विचार करना चाहिए। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है, लेकिन उसने अपना भरोसा खोया है। ऐसे में सिवाय मायूसी के क्या हो सकता है। 
विज्ञापन


आजम खां ने कहा कि हमारे एजेंट्स और कार्यकर्ता चौकन्ने रहेंगे। जिला प्रशासन बेईमानी कराने के बारे में सोचे भी नहीं। उन्होंने कहा कि जब तक पहले राउंड की मतगणना संपन्न न हो जाए तब तक दूसरे राउंड की मशीनों को छुआ भी न जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें