फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी के सियासी मैदान में उतरने पर ये बोले आजम खान

Thu, 24 Jan 2019 07:22 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान ने प्रियंका गांधी के एक्टिव पॉलिटिक्स में आने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कहना गलत होगा कि वह अब एक्टिव पॉलिटिक्स में आई हैं। पूरा परिवार ही राजनीति में है, हां यह जरूर है कि 3 राज्यों में मिली जीत के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में आने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


आजम खान इतने पर ही नहीं रुके बल्कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी को चेतावनी भरे लहजे में यहां तक कह डाला के उत्तर प्रदेश में वह वोट कटवा का काम ना करें क्योंकि अगर उन्होंने वोट काटने की भूमिका निभाई तो फिर कांग्रेस की असली चेहरे को बेनकाब करना उनकी मजबूरी हो जायगी। 

उन्होंने कहा हमारी कांग्रेस से दरख्वास्त है कि उत्तर प्रदेश में वो वोट कटऊआ का काम न करे। क्योंकि अगर कोई ऐसी कोशिश की, तो मेरी मजबूरी होगी कि मैं कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा जनता के सामने लेकर आऊं। मुझे राहुल जी से प्रियंका जी से ना कोई सवाल करना है ना कोई जवाब चाहिए हमें जब जवाब चाहिए होगा तो कांग्रेस से चाहिए होगा क्योंकि उन तमाम चीजों की जिम्मेदार कांग्रेस है।
विज्ञापन


इसे मेरी धमकी न समझे सुझाव समझें। ईवीएम पर लगातार उठ रहे सवालों के बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान ने चुनाव आयोग को निशाने पर लेते हुए कहा ईवीएम से चुनाव कराने की बात पर केंद्र सरकार की मर्जी बताते हुए चुनाव आयोग को केंद्र सरकार के आधीन करार दे डाला । उन्होंने बेहद कड़े लहजे में चुनाव आयोग की हैसियत पर ही सवाल खड़े कर डाले। उन्होंने कहा जनता अगर ईवीएम के खिलाफ खड़ी हो जाएगी तो फिर चुनाव आयोग कुछ नहीं कर पाएगा। आजम खान ने कहा कि जनता के इस आंदोलन को खड़ा करने के लिए जयप्रकाश नारायण जैसे जुझारू नेता की जरूरत है। 

'चुनाव आयोग केंद्र सरकार के अधीन है, वह वही कहेगा जो केंद्र सरकार कहेगी, अभी जयप्रकाश नारायण जी की तरह कोई नेता खड़ा हो जाए, इंकलाब खड़ा कर दे, क्या होता है चुनाव आयोग' चुनाव आयोग को यह भाषा इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए थी। अभी देश खड़ा हो जाए तो चुनाव आयोग की क्या हैसियत है। देश के सामने वही होगा जो देश की जनता चाहेगी। उसके लिए जय प्रकाश नारायण जैसा नेता चाहिए।

कुंभ के आयोजन को धार्मिक बताते हुए आजम खान ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुंभ के राजनीतिकरण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुंभ के मेले में सुविधाओं के नाम पर टॉयलेट में पानी तक नहीं था नहाने के लिए स्वच्छ डुबकी लगाने के लिए स्वच्छ पानी का व्यवस्था नहीं थी। वहां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बड़े-बड़े कटआउट लगाकर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यूं तो यह अर्द्ध कुंभ था लेकिन इस पर खर्च महाकुंभ से भी ज्यादा किया गया

। जिस पानी में लोगों को नहाना था आस्था की डुबकी थी पानी साफ नहीं था अशुद्ध पानी था। अर्धकुंभ को कुंभ का नाम देकर महाकुंभ की तरह खर्च किया महाकुंभ से 5 गुना ज्यादा खर्चा हुआ और यह बात भी बहुत हैरतअंगेज है की आस्था के इस पर्व को राजनीति का और वोटों का पर्व बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें