सपा नेता आजम खां अनौपचारिक हो गए। उन्होंने अपनी जेल और सियासी यात्रा से संबंधित खुलकर अपने समर्थकों से बातें की। इसी बीच सपा नेता आजम खां ने एक बड़ा खुलासा भी किया। उन्होंने दावा किया कि सीतापुर जेल में बंद रहने के दौरान एक पार्टी के एक बड़े नेता ने उनसे संपर्क किया था। उस नेता की ओर से उन्हें पार्टी छोड़ने का प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन हमने यह ऑफर ठुकरा दिया था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जेल से रिहाई के बाद सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने सरकार, जांच एजेंसियों और संवैधानिक संस्थाओं पर तीखे सवाल उठाए। कहा कि अगर उनसे इतनी ही नफरत है तो सरकार उन्हें पूरे परिवार समेत इच्छा मृत्यु दे दे या फिर देश छोड़ने की इजाजत दे।
विज्ञापन
इन दोनों में से कोई एक फैसला तो किया जा सकता है। आजम खां ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में नफरत का एजेंडा चलाया जा रहा है और शिक्षा का मंदिर बनाने और मुसलमान होने की उन्हें सजा दी जा रही है।
जौहर विश्वविद्यालय को लेकर उन्होंने कहा कि जब विश्वविद्यालय तोड़ने की बात सुनी तो सोचा था कि खंडहरों में बच्चों को पढ़ाएंगे। दुनिया को बताएंगे कि लोग रोमन साम्राज्य के खंडहर देखने जाते हैं, वैसे ही जौहर विश्वविद्यालय भी देखने आएं। इसे दुनिया के लिए मिसाल बना देंगे। उन्होंने दावा किया कि विश्वविद्यालय के 90 प्रतिशत भवन वर्ष 2004, 2005 और 2006 में ही तैयार हो चुके थे। इसके बावजूद आयकर विभाग ने गलत दरों के आधार पर आकलन किया और दिल्ली का रेट लगा दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
आजम खां ने कहा कि उनके पास इस घर के अलावा कोई दूसरा मकान नहीं है। 50 साल तक लखनऊ की राजनीति में रहने और चार बार मंत्री बनने के बावजूद उन्होंने दूसरा घर नहीं बनाया। ईडी, आयकर विभाग, विकास प्राधिकरण और सीबीआई जैसी एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इनके कारण बहुत से लोग परेशान हैं।
संवैधानिक संस्थाओं को अपनी साख खुद बचानी चाहिए और सोचना चाहिए कि देश उनके बारे में क्या सोच रहा है। चुनाव आयोग का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी वजह से दुनिया में देश की बदनामी हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बदले की राजनीति नहीं करेंगे, बल्कि जिन्हें इंसाफ नहीं मिला है, उन्हें इंसाफ दिलाएंगे।
मुकदमे हटवाने का ऑफर ठुकराया, जेल में रहना किया मंजूर : आजम
सपा कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सपा नेता आजम खां अनौपचारिक हो गए। उन्होंने अपनी जेल और सियासी यात्रा से संबंधित खुलकर अपने समर्थकों से बातें की। इसी बीच सपा नेता आजम खां ने एक बड़ा खुलासा भी किया।
उन्होंने दावा किया कि सीतापुर जेल में बंद रहने के दौरान एक पार्टी के एक बड़े नेता ने उनसे संपर्क किया था। उस नेता की ओर से उन्हें पार्टी छोड़ने का प्रस्ताव दिया गया था। इसके बदले आजम खां और उनके परिवार के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे हटवाने का भरोसा दिलाया गया था। हालांकि, उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से इन्कार कर दिया।
आजम खां ने कहा कि उन्हें पार्टी छोड़ने के बदले परिवार को मुकदमों से राहत देने की बात कही गई थी, लेकिन उन्होंने ऐसा करना उचित नहीं समझा। उन्होंने प्रस्ताव ठुकराते हुए जेल में रहना मंजूर किया। आजम खां के इस खुलासे के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो सकती है। हालांकि, उन्होंने बातचीत के दौरान उस बड़े नेता का नाम सार्वजनिक नहीं किया, जिसने जेल में उनसे संपर्क किया था। न ही यह बताया कि यह बातचीत किस माध्यम से और किस तारीख को हुई थी।
बच्चों से बीड़ी बनवा लेता, लेकिन जेल नहीं जाने देता
आजम खां ने अपने परिवार के साथ हुए व्यवहार को अमानवीय बताते हुए कहा कि आजादी से बढ़कर कोई दौलत नहीं है। वह अपने बच्चों से बीड़ी बनवा लेते, लेकिन उन्हें जेल नहीं जाने देते। इसके लिए उन्हें रिक्शा तक चलाना पड़ता तो चलाते। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार आयोग के नियमों का उल्लंघन हुआ और उनके परिवार के साथ बहुत ज्यादती की गई। उन्होंने कहा कि शिक्षा का मंदिर बनाने वाले एक मुसलमान को सताकर अगर किसी को वोट बढ़ने की उम्मीद है तो वह गलतफहमी में है।
सपा नेता आजम खां ने जेलों की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया, उन्होंने कहा कि किसी भी छोटी कोठरी में दो लोगों को 20 घंटे तक बंद नहीं किया जा सकता। ऐसा खाना नहीं दिया जा सकता, जिसे गली के कुत्ते भी न खाएं। सरकार जेलों की व्यवस्था के लिए इतना पैसा देती है, फिर जेलों के अंदर ऐसा क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सत्ता परिवर्तन हुआ तो जेलों की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। आजम खां ने जेलों में बंदियों के साथ होने वाले व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि मानवीय गरिमा का ध्यान रखा जाना चाहिए।