फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और बेटे से दूर आजम खां की बरेली जेल में कटेंगी दो रातें, डीआईजी जेल ने दिए आदेश

Thu, 05 Mar 2020 03:59 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर

सार

  • बरेली जेल सांसद आजम खां का अगले तीन दिनों तक रहेगा ठिकना
  • पत्नी डॉ तंजीन फातिमा व बेटे अब्दुल्ला के साथ किया था सरेंडर 
  • उनके खिलाफ 85 से ज्यादा मुकदमे विचाराधीन
विज्ञापन
रामपुर पहुंचे आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जेल सांसद आजम खां का अगले तीन दिनों तक ठिकना रहेगा। गुरुवार को रामपुर में कोर्ट की पेशी के बाद उनको बरेली की जेल भेज दिया गया। हालांकि उनको लाया सीतापुर से गया था और कोर्ट ने इसको लेकर कोई आदेश नहीं दिया है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि डीआईजी जेल के आदेश के बाद आजम खां को सात मार्च की सुबह तक बरेली की जेल में रखा जा सकता है। सपा सांसद आजम खां,उनकी पत्नी डॉ तंजीन फातिमा व बेटे अब्दुल्ला ने 26 फरवरी को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। उनके खिलाफ 85 से ज्यादा मुकदमे विचाराधीन हैं। 

उन्होंने अपने ऊपर दर्ज ज्यादातर सभी मामलों में कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। गुरुवार को अजीमनगर, शहजादनगर और गंज थाने में दर्ज मुकदमों में आजम की पेशी थी। आजम सीतापुर की जेल से पेशी पर आए थे, इसके बाद उनको बरेली की जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


एसपी शगुन गौतम ने बताया कि सांसद आजम की पांच से सात मार्च तक लगातार पेशी है। ऐसे में उनको सीतापुर की जेल से लाने और ले जाने में परेशानी होती। इस वजह से डीआईजी जेल ने आदेश दिया था कि सात मार्च की सुबह तक सांसद को बरेली की जेल में रखा जाए। उनके आदेश पर सांसद को बरेली जेल ले जाया गया है|
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें