फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां की जमानत याचिका पर आज भी बहस, चार अन्य मामलों में एक जून को सुनवाई

Fri, 29 May 2020 03:05 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यतीमखाना प्रकरण के एक मुकदमे में रामपुर से सपा सांसद आजम खां की जमानत याचिका पर आज भी सुनवाई होगी। गुरुवार को इस मामले में सांसद की जमानत याचिका पर बहस पूरी नहीं हो सकी, इसलिए शुक्रवार को भी बहस जारी रहेगी। 

विज्ञापन


इसके बाद ही कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। इसके अलावा आजम खां के वकीलों ने चार अन्य मामलों में उनकी जमानत की जो अर्जी लगाई थी उस पर सुनवाई एक जून को होगी। 

यतीमखाना की जगह पर किराएदार के रूप में रहने वाले लोगों की जगह पर कब्जा करने के आरोप में आजम खां पर लगभग 12 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें आजम पर भैंस और बकरी चोरी के आरोप भी हैं। यतीमखाना प्रकरण के मुकदमा संख्या 538 में गुरुवार को विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए विनोद कुमार की अदालत में आजम खां जमानत अर्जी पर बहस हुई।
विज्ञापन


बहस शुक्रवार को भी जारी रहेगी। सहायक शासकीय अधिवक्ता अमित सक्सेना ने बताया कि कोर्ट में आजम खां की जमानत से संबंधित पांच अर्जी लगी थी, जिसमें से चार की सुनवाई के लिए एक जून की तिथि निर्धारित कर दी गई है। यतीमखाना प्रकरण के एक मुकदमे में जमानत पर बहस जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें