फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर के बाहर धरना दिया। यह धरना बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
विज्ञापन

वक्ताओं ने एससी, एसटी, ओबीसी व महिलाओं सहित वंचित वर्गों के लिए सामाजिक न्याय, समान अवसर और उचित प्रतिनिधित्व की मांग की। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान समानता का अधिकार देता है। इसके बावजूद इन वर्गों को शिक्षा, रोजगार, राजनीति और न्यायपालिका में उचित भागीदारी नहीं मिली है।
उन्होंने आरक्षण का प्रभावी पालन और खाली आरक्षित पदों की शीघ्र भर्ती की मांग की। इन्हीं मांगों के लिए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी 24 सितंबर को देशभर के जिला मुख्यालयों पर संपूर्ण भागीदारी आंदोलन कर रही है। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उप-जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के तहत महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण की मांग की गई। स्थानीय निकायों में भी 50 फीसदी महिला आरक्षण और जातिगत जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम जोड़ने की मांग की गई।
विज्ञापन

मौके पर विकेश कुमार, सुनील कुमार, वसीम अंसारी, फारूक मंसूरी, सरताज मलिक, विनीता देवी, लोकेश, सूरज, राजू खेवान, भोपाल सिंह, देवेंद्र बैसला, अरविंद सिंह व युगल किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें