फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आयुष्मान आरोग्य मंदिरः कहीं लटके ताले तो कहीं डॉक्टर ही गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना के तहत बनाए गए आयुष्मान आरोग्य मंदिर अब खुद ही बीमार नजर आ रहे हैं। करोड़ों रुपये खर्च कर तैयार किए गए यह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हकीकत में लापरवाही और गैरजिम्मेदारी की मिसाल बन गए हैं। हालात यह हैं कि जिन केंद्रों को शाम चार बजे तक संचालित होना चाहिए, वहां दोपहर ढलते ही ताले लटक जाते हैं और मरीज मायूस होकर लौटने को मजबूर हैं। बुधवार को अमर उजाला की पड़ताल में यह तस्वीर सामने आई।
विज्ञापन


केस-1
हनुमान नगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर दोपहर तीन बजे ही ताला जड़ा मिला। न डॉक्टर, न फार्मासिस्ट और न ही कोई जिम्मेदार स्टाफ। पूरा केंद्र वीरान पड़ा था। स्थानीय लोगों ने साफ कहा कि शनिवार को छोड़ दें तो बाकी दिनों में डॉक्टर जल्दी चले जाते हैं, कई बार तो आते ही नहीं।

केस-2
लाइनपार के लक्ष्मणपुरी केंद्र का हाल और भी बदतर मिला। यहां डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ पूरी तरह नदारद थे और केंद्र दो चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के भरोसे चल रहा था। स्टाफ ने सफाई दी कि डॉक्टर किसी काम से गए हैं, लेकिन जब उपस्थिति रजिस्टर खंगाला गया तो हकीकत खुली। डॉक्टर बुधवार के दिन आए ही नहीं थे।
विज्ञापन



केस-3
कुंदनपुर स्थित केंद्र पर दोपहर साढ़े तीन बजे भी यही तस्वीर दिखी। न डॉक्टर, न फार्मासिस्ट। सिर्फ एक सपोर्टिंग स्टाफ मौजूद था। डॉ. सुहैल ढाई बजे ही जा चुके थे। ढक्का के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी डॉक्टर गायब मिले, जहां अकेले फार्मासिस्ट के सहारे पूरा सिस्टम चल रहा था। हालांकि सूर्यनगर केंद्र पर व्यवस्था कुछ बेहतर दिखी, जहां डॉक्टर और फार्मासिस्ट दोनों मौजूद थे और मरीजों को दवाएं मिल रही थीं।

शहर में 40 केंद्र, प्रत्येक पर हर माह खर्च हो रहे 1.25 लाख रुपये
शहर में 40 आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं। डॉक्टर का वेतन 50 हजार रुपये से अधिक है। प्रत्येक केंद्र का किराया 20 से 25 हजार रुपये है। इसके अलावा एएनएम, स्टाफ नर्स का वेतन और बिजली का बिल अलग है। दवाओं और इंटरनेट का खर्च मिलाकर हर केंद्र पर करीब 1.25 लाख रुपये हर महीने खर्च हो रहे हैं। इसके बावजूद लोगों को इन केंद्रों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन केंद्रों का कार्य लोगों को प्राथमिक चिकित्सा देना, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण और स्वास्थ्य संबंधी देखभाल के विषय में जागरूक करना, सीबीसी, एचआईवी, शुगर, क्रेटनाइन सहित करीब 50 जांचों के लिए यहां सैंपल भी दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन



डॉक्टरों और स्टाफ से इस लापरवाही का कारण पूछा जाएगा। इसके लिए उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. संजीव बेलवाल, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें