टांडा। नगर के मोहल्ला दुलीवाला में शार्ट सर्किट से किसान के घर में आग लग गई। जिसमे किसान का मेंथा के तेल के साथ ही कीमती सामान जल गया। गनीमत रही की किसी भी प्रकार की जान की हानि नहीं हुई। वही पीड़ित किसान ने एसडीएम से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
नगर के मोहल्ला दुलीवाला निवासी किसान चंद्रपाल किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। शनिवार सुबह चंद्रपाल अपने परिवार के सदस्यों के साथ खेत पर गया था तथा बच्चे स्कूल गए थे। इसी बीच सुबह किसी समय अचानक से चंद्रपाल के घर में आग लग गई। आग धीरे धीरे घर में रखी मैंथे के तेल की केन तक पहुंच गई और तेल के आग पकड़ते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और किसान के घर में रखे सारे समान को जलाकर राख कर दिया। घर में आग लगते देख आस पास के लोगों ने चंद्रपाल को सूचित किया और बाल्टियों से आग पर पानी डाल कर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। उधर सूचना पर पहुंची नगर पालिका तथा फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसान ने एसडीएम से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।