मुरादाबाद। विद्यार्थियों को रिसाइकलिंग पेंसिल, कपड़े, घड़ियां, कंप्यूटर वितरित किए गए। वनस्थली विद्यापीठ स्कूल में इनरव्हील क्लब मिडटाउन की ओर से विद्यार्थियों को अनोखी रिसाइकलिंग पेंसिल दी गई। क्लब अध्यक्ष रजनी अग्रवाल ने विद्यार्थियों को बताया कि इन पेंसिल में सब्जियों, फलों के बीज हैं। पेंसिल खत्म होने पर उनको गमले में डालने पर उससे पौधा उग सकेगा। साथ ही बच्चों ने मनोरंजक गेम्स, ग्रीटिंग कार्ड बनाए। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रीति सक्सेना ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनिता ने क्लब का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पीडीसी रेनू गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट ईएसओ रोहिणी कंसल, सचिव आरती जैन, नीरू सरन, अरुणा गोयल, राखी गुप्ता, शिखा जैन मौजूद रहे। संवाद