फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.प्रधान समेत नौ आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित

सार

ठाकुरद्वारा में 13 सितंबर को उत्तराखंड से आ रहे रेता बजरी से भरे बिना रॉयल्टी जमा किए ओवरलोड डंपरों को खनन अधिकारी अशोक कुमार ने पकड़ लिया था। एसपी देहात ने बताया कि इस मामले में वीडियो फुटेज के जरिये छह और नाम प्रकाश में आए हैं। डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद सभी नौ आरोपियों पर इनाम की धनराशि बढ़ाकर 50-50 हजार कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा में एसडीएम और खनन अधिकारी से मारपीट और अभ्रदता कर डंपर छुड़ाने के मामले में फरार चल रहे रईस प्रधान समेत नौ आरोपियों पर डीआईजी शलभ माथुर की ओर से 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इसके अलावा वीडियो फुटेज के आधार पर छह और आरोपियों के नाम पर प्रकाश में आ गए हैं।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा में 13 सितंबर को उत्तराखंड से आ रहे रेता बजरी से भरे बिना रॉयल्टी जमा किए ओवरलोड डंपरों को खनन अधिकारी अशोक कुमार ने पकड़ लिया था। तब सूचना मिलने पर एसडीएम ठाकुरद्वारा परमानंद भी मौके पर पहुंच गए थे। आरोप है कि अवैध खनन के धंधे में लिप्त आरोपियों ने लोगों को उकसाकर खनन टीम व अधिकारियों को घेर कर लिया था। उनके साथ मारपीट और अभद्रता की गई थी। इसके बाद आरोपी डंपर छुड़ाकर ले गए थे। पुलिस ने खनन अधिकारी की तहरीर पर इस मामले में पांच नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में अब तक नौ आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। एसपी देहात संदीप कुमार मीणा ने बताया कि ठाकुरद्वारा के गोपीवाला निवासी आबिद, डिलारी के काकरखेड़ा निवासी जफर, नवी मोहम्मद, ठाकुरद्वारा के शरीफ नगर निवासी इरफान, लड्डन, रिजवान, ठाकुरद्वारा के शरबत नगर निवासी इरशाद, ठाकुरद्वारा के फौलाद नगर निवासी रईस प्रधान और रतूपुरा निवासी दिलशाद पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। आरोपियों पर इनाम की धनराशि बढ़ाने के लिए रिपोर्ट डीआईजी कार्यालय रिपोर्ट भेजी गई है। एसपी देहात ने बताया कि इस मामले में वीडियो फुटेज के जरिये छह और नाम प्रकाश में आए हैं। जिनकी तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद सभी नौ आरोपियों पर इनाम की धनराशि बढ़ाकर 50-50 हजार कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें