फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: महिला को डराकर युवक ने बनाए शारीरिक संबंध, वीडियो भी किया तैयार.. अब लगातार दे रहा धमकी

Fri, 29 Dec 2023 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि छेड़खानी करने वाला उसका रिश्तेदार है। इसकी शिकायत जब परिजनों से की तो वह उसे ही झूठा ठहराने लगे। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस का वाहन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुरद्वारा के एक मोहल्ला निवासी महिला ने सीओ और महिला हेल्प डेस्क में दिए प्रार्थना पत्र में ननद के लड़के पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसका वीडियो भी बनाया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि बिजनौर जिले के कस्बा रेहड़ निवासी ननद के लड़के का उसके घर आना जाना है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 10 बजे उसकी ननद का लड़का उसके घर आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। उसके विरोध करने पर आरोपी ने तमंचा निकालकर उसकी कनपटी पर रख दिया और डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।

किसी से शिकायत करने पर जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी भाग गया। महिला का आरोप है कि जब उसने अपने सास-ससुर से शिकायत की तो वे उसे ही झूठा ठहराने लगे। महिला की शिकायत पर पुलिस आरोपी को पकड़ने उसके घर गई तो वह वहां से भाग गया।
विज्ञापन


वहीं महिला का आरोप है बुधवार को ही उसने पुलिस से मामले की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब महिला ने महिला हेल्प डेस्क और सीओ को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें