फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा बृहस्पतिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सर्दी के इस सीजन में बृहस्पतिवार का दिन सबसे ठंडा रहा। पिछले 24 घंटे में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जो अब तक का सबसे कम तापमान है। इससे पहले 20 दिसंबर को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि शुक्रवार सुबह में कोहरा छाने का अनुमान है।
दिसंबर माह के आखिरी दिनों में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह को घना कोहरा छाया हुआ था। हवा भी बर्फीली थी। दस बजे तक भी ऐसी ही स्थिति थी। इसकी वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। चालक अपने वाहनों में लाइट जलाकर अपने गंतव्य तक पहुंचे। मफलर और ग्लव्स पहनने के बाद भी गलन परेशान कर रही थी। दिनभर ठिठुरन की स्थिति बनी रही। शाम को भी लोग जल्दी घरों को लौटने की कोशिश में दिखाई दिए। पार्कों में भी शाम को सन्नाटा पसर गया। जगह-जगह अलाव जलाकर लोगों ने ठंड से राहत पाने का प्रयास किया। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। सुबह वातावरण में नमी 95 फीसदी रही और शाम को नमी 85 फीसदी दर्ज की गई। हवा पश्चिम दिशा से पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि रात को हल्के बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि शुक्रवार को मौसम साफ है और घना कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम ही रहेगा।

वर्ष 2019 के बाद सबसे ठंडा 28 दिसंबर
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2023 18 10.2
2022 23 8
2021 20 7
2020 20 7
2019 8.7 3.8


आने वाले दिनों में मौसम का पूर्वानुमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
29 दिसंबर 22 10
30 दिसंबर 21 10
31 दिसंबर 21 10
01 जनवरी 22 09
02 जनवरी 23 09


35 बसों के शीशे टूटे, वाइपर खराब
मुरादाबाद। पीतलनगरी और मुरादाबाद बस डिपो में कुल 163 बसें हैं। दोनों बस अड्डे से रोज 600 से अधिक बसों का आना जाना लगा रहता है। रोज 22 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। दोनों डिपो की 35 बसों में सुविधाओं का बुरा हाल है। जिसमें अधिकतर बसों के खिड़कियों के शीशे टूटे हैं। जिससे अंदर सर्द हवाएं बसों में घुसती हैं और सफर करने वाले लोग ठिठुरने के लिए मजबूर होते हैं। सबसे अधिक परेशानी रात में होती है। वहीं दोनों डिपो के 25 बसों के वाइपर भी टूटे हैं, जिस वजह से चालकों को बस चलाते समय परेशानी का सामना करना पड़ता है। बावजूद इसके रोजवेज अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। सफर कर रहे दिल्ली के सुमित कुमार ने बताया कि शाम को रात में ठंड अधिक बढ़ जाएगी। सफर करना जरूरी है, लेकिन रोडवेज के अधिकारियों ने यात्रियों की कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए हैं। लखनऊ जाने वाले सुषमा सिंह ने बताया कि बस जर्जर हालत में है, शीशे टूटे और ढीले हैं। इससे ठिठुरन भरे मौसम में यात्रा करने के लिए मजबूर हूं।
विज्ञापन

बस अड्डे पर रैन बसेरे बनाए गए
-यात्रियों को ठंड से बचाने लिए के लिए मुरादाबाद और पीतलनगरी बस अड्डे पर रैन बसेरा बनाया गया है। यहां पर ठहरने वाले यात्रियों के लिए लगभग 40 बेड के इंतजाम किए गए हैं। रैन बसेरे में बिस्तर के साथ ही पानी की भी व्यवस्था है, जिससे बस अड्डे पर जाने वाले यात्री इसका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें