मुरादाबाद। कटघर पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दहेज में 20 लाख रुपये नहीं देने पर ससुरालियों ने तेल छिड़क कर विवाहिता की हत्या का प्रयास किया था।
एसएसपी के समक्ष श्याम सिंह ने प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी बहन की शादी हरिद्वार में हुई थी। शादी के बाद ससुराल के लोग विवाहिता से 20 लाख रुपये और ट्रैवेलर टेंपो की मांग करने लगे। विरोध करने पर ससुरालियों ने 13 जून की रात विवाहिता के ऊपर तेल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की लेकिन विवाहिता किसी प्रकार भाग निकली। इस मामले में सीओ अनूप सिंह ने कटघर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। कटघर पुलिस ने इस मामले में ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया। सीओ का कहना था कि इस मामले में श्याम सिंह ने हरिद्वार में मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश की थी लेकिन वहां मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। (ब्यूरो)