मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में छह साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने मझोला थाने में लाकड़ी निवासी मुकेश के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने बताया कि उसकी छह वर्षीय बेटी रविवार दोपहर करीब तीन बजे गांव में ही मंदिर के पास खेल रही थी। इसी दौरान वहां आरोपी मुकेश पहुंच गया। उसने बच्ची को दस रुपये दिए और गोद में उठाकर अपने कमरे में ले गया। आरोप है कि यहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए और उन्होंने बच्ची को बचाया।
इसके बाद पीड़ित के मां-बाप भी आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। एएसपी सागर जैन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया गया है।