फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फर्जी दस्तावेजों से 20 लाख का लोन लेने की कोशिश

Wed, 06 Aug 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
कुंदरकी थाने में परिजनों के तहरीर देने पहुंचे पीड़ित किसान संवाद
विज्ञापन
कुंदरकी। फर्जी दस्तावेज तैयार कर कुंदरकी क्षेत्र के एक किसान की दस एकड़ भूमि पर 20 लाख बैंक लोन लेने प्रयास का मामला सामने आया है। बैंक प्रबंधक की जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है तो किसान की परिवार सकपका गया। इस प्रकरण में पुलिस ने तीन लोगों से पूछताछ भी कर दी है।
विज्ञापन

कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लापुर निवासी किसान जुम्मा पुत्र अमीर हुसैन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी खेती की जमीन करीब दस एकड़ है। अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र निवासी आरोपी जुम्मा ने अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड से उसके पिता का नाम लिखवा लिया और उसकी जमीन गाटा संख्या 612, 251 और 230 की फर्दें लगाकर पंजाब नेशनल बैंक बिलारी से 20 लाख की लोन निकाल रहा था। बीती 31 जुलाई को बैंक प्रबंधक जब उसके घर पर जांच करने को पहुंचे तो किसान ने कहा कि हमने लोन के लिए कोई आवेदन ही नहीं किया है। इतना सुनकर प्रबंधक भौचक रह गए और उन्होंने किसान को पूरी बात बताई और कागजात दिखाए तब पता चला कि लोन निकालने के लिए लगाए गए दस्तावेज फर्जी हैं। इतना सुनकर किसान के परिवार में सकपका गया। बैंक प्रबंधक ने लोन निकल रहे आरोपी जुम्मा को बैंक में बुलाया तो वहां पर प्रबंधक ने उसको बैठा लिया। खुद को फंसा देखकर आरोपी जुम्मा अपने परिचित कुंदरकी से विधायकी का चुनाव लड़ चुके एक राजनैतिक दल के नेता को बुला लिया और दोनों वहां से बहानेबाजी कर निकल गए। अब उससे फोन पर धमकी दे रहे हैं। थाना प्रभारी प्रदीप सहावत का कहना है कि जांच की जा रही है और पुलिस साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें