अगवानपुर (मुरादाबाद)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अगवानपुर में शुक्रवार को आरोपी युवक ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश की। शोर शराबा होने पर परिजन आ गए। इसके बाद युवक भाग गया। युवक के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया और युवती व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक पर दुष्कर्म और चार लोगों पर धमकी देने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
अगवानपुर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती शुक्रवार सुबह 11 बजे अपने घर में अकेली थी। परिजन पड़ोस में गए थे। तभी आरोपी नदीम घर में घुस गया। उसने युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की तो युवती ने शोर मचाने दिया। शोर शराबा होने पर युवती का भाई और एक अन्य युवक दौड़कर घर में पहुंचे। उन्होंने आरोपी नदीम को पकड़ लिया, लेकिन युवक आरोपी किसी तरह मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।
घटना से मोहल्ले में हंगामा हो गया। पड़ोसी और मोहल्ले के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। आरोप है कि आरोपी के पिता रिफाकत, दानिश और असलम भी मौके पर आ गए। इन लोगों ने युवती और उसके परिजनों से घटना में युवक को गलत फंसाने की बात कहने लगे। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद